Skip to main content

T20 वर्ल्ड कप टीम का चयन, बड़े खिलाडियों की अनदेखी पढ़े पूरी खबर

 T20 वर्ल्ड कप की बड़ी खबर 



भारत ने T20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस बार टीम में कुछ बड़े और चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले हैं। सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी गई है और उन्हें कप्तान बनाया गया है।

टीम में रिंकू सिंह और ईशान किशन की ज़बरदस्त वापसी हुई है, जो लंबे समय से अपने मौके का इंतज़ार कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ, तेज़ गेंदबाज़ी विभाग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, क्योंकि मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को इस बार टीम में जगह नहीं दी गई है।

फरवरी महीने से शुरू होने वाले इस T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम को इसी संयोजन के साथ चुना गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह नई टीम और नया कप्तान मैदान पर कितना कमाल दिखा पाते हैं।

टीम में किया गया बड़ा बदलाव 🔥

टीम में बड़ा बदलाव करते हुए शुभमन गिल को इस बार T20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर कर दिया गया है। काफी समय से उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी, खासकर 50 रन की इनिंग, देखने को नहीं मिली थी, जिसके चलते चयनकर्ताओं ने यह कड़ा फैसला लिया है।

उनकी जगह टीम में अक्षर पटेल को शामिल किया गया है और उन्हें इस बार टीम में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऑलराउंडर के तौर पर अक्षर से बल्ले और गेंद दोनों से टीम को संतुलन देने की उम्मीद की जा रही है।

रिंकू सिंह की टीम में दमदार वापसी 🔥

मोहम्मद सिराज लंबे समय से भारतीय T20 स्क्वॉड का हिस्सा नहीं रहे हैं और उनकी यह अनदेखी T20 वर्ल्ड कप टीम में भी जारी रही। चयनकर्ताओं ने इस बार सिराज की जगह हर्षित राणा पर भरोसा जताया है, जो लगातार T20 टीम का हिस्सा बने हुए हैं।

वहीं दूसरी ओर, रिंकू सिंह की टीम में शानदार वापसी हुई है। साउथ अफ्रीका टूर से पहले उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था, लेकिन अब एक बार फिर उन्हें मौका मिला है। इससे पहले रिंकू एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

हालांकि, हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी के बाद साउथ अफ्रीका सीरीज़ से रिंकू को बाहर कर दिया गया था। अब वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर उनकी वापसी ने फैंस की उम्मीदें फिर से जगा दी हैं।

ईशान किशन की म्हणत का मिला इनाम-

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड टीम की कमान संभालते हुए ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया। उनकी कप्तानी में झारखंड ने न सिर्फ पहली बार खिताब अपने नाम किया, बल्कि फाइनल मुकाबले में भी ईशान के बल्ले से एक ज़बरदस्त शतक देखने को मिला।

फाइनल में ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इतना ही नहीं, पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 517 रन बनाकर सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

अब उनके इसी शानदार प्रदर्शन का उन्हें फायदा मिला है। T20 वर्ल्ड कप टीम में उन्हें बतौर सेकेंड विकेटकीपर शामिल किया गया है और इस तरह जितेश शर्मा की जगह ईशान किशन की टीम में एंट्री हुई है।

सूर्या की फॉर्म बनी बड़ी चिंता 

वर्ल्ड कप में अब उनकी जगह संजू सैमसन को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं, शुभमन की गैरमौजूदगी में अक्षर पटेल को टीम का वाइस कैप्टन बनाया गया है, जो मैनेजमेंट के भरोसे को साफ दिखाता है।

हालांकि, टीम मैनेजमेंट के लिए सबसे बड़ी चिंता खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म है। सूर्या पिछले 20 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। साउथ अफ्रीका सीरीज़ भी उनके लिए बेहद साधारण रही, जहां उन्होंने 4 पारियों में सिर्फ 34 रन बनाए।

अगर इस साल की बात करें तो सूर्या ने अब तक 19 पारियों में महज 218 रन बनाए हैं, जो T20 जैसे फॉर्मेट में किसी भी कप्तान के लिए चिंता बढ़ाने वाले आंकड़े हैं। वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर सूर्या की फॉर्म भारत के अभियान की दिशा तय कर सकती है।

टीम इस प्रकार है : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभ‍िषेक शर्मा, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल (वाइस कैप्टन), हार्दि‍क पंड्या, श‍िवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, हर्षि‍त राणा, वॉश‍िंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, रिंकू सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर).

यही टीम न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज में भी खेलते दिखेगी. 

टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप

ग्रुप-ए : भारत, पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड्स और यूएसए

ग्रुप-बी: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान

ग्रुप- सी: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल, इटली

ग्रुप-सी: न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई


T20 वर्ल्ड कप 2026 कहां होगा आयोजित? 🏏

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका में संयुक्त रूप से किया जाएगा। यह टूर्नामेंट फरवरी से मार्च 2026 के बीच खेला जाएगा, जिसमें दुनिया की 20 टीमें हिस्सा लेंगी।

वर्ल्ड कप के मुकाबले भारत और श्रीलंका के कई बड़े स्टेडियमों में खेले जाएंगे। भारत में जहां अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता जैसे मैदान मेज़बानी करेंगे, वहीं श्रीलंका में कोलंबो और कंडी जैसे स्टेडियम मैचों का गवाह बनेंगे।

लंबे समय बाद भारत को एक बार फिर T20 वर्ल्ड कप की मेज़बानी मिलने जा रही है, जिससे भारतीय क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।


T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका में संयुक्त रूप से आयोजित होगा। इसके मैच 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 के बीच खेले जाएंगे, जिसमें 20 टीमें हिस्सा लेंगी।

🏏 मुख्य बातें:
• टूर्नामेंट India & Sri Lanka में होगा।
• कुल 8 स्टेडियम का इस्तेमाल होगा — 5 भारत में (जैसे अहमदाबाद, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई) और 3 श्रीलंका में (कोलंबो और कंडी).
7 फरवरी 2026 से शुरू होकर 8 मार्च 2026 को फाइनल खेला जाएगा।

यानी T20 वर्ल्ड कप 2026 का मंच दक्षिण एशिया होगा, जहाँ भारत और श्रीलंका फाइनल जैसे बड़े मैचों की मेजबानी भी करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

विराट कोहली: एक संघर्ष, जुनून और महानता की अनोखी गाथा ?विराट कोहली के रिटायरमेंट की वजह – क्या है असली कारण?

विराट कोहली: एक संघर्ष, जुनून और महानता की अनोखी गाथा क्रिकेट कें कुछ ही नाम ऐ से है अपने जुनून, मेहनत और दृढ़ संल्प से इतिहसस रच देते हैंे विराट कोहली का नाम उन्हीं में से एक है—एक ऐसा खिलाड़ी जिसने न सिर्फ भारतीय क्रिकेट को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया, बल्कि अपने अदम्य साहस और लगन से करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया। शुरुआत: एक सपने की चिंगारी विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट का शौक था। उनके पिता प्रेम कोहली ने हमेशा उनका साथ दिया, लेकिन जब विराट महज 18 साल के थे,   तभी उनके पिता का निधन हो गया। यह उनके जीवन का सबसे कठिन दौर था। लेकिन विराट ने हार नहीं मानी। उसी रात, वह एक मैच खेलने गए और अपने पिता के सपने को पूरा करने का ठान लिया।   संघर्ष और सफलता की सीढ़ियाँ 2008 में, विराट कोहली ने भारतीय टीम में डेब्यू किया। शुरुआत आसान नहीं थी—कुछ मैचों में असफलता मिली, लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। 2011 का वर्ल्ड कप जीतना उनके करियर का टर्निंग पॉइंट था। फाइनल में उनका अहम योगदान रहा, और इसी के साथ उन्होंने दुनिया को बता द...

Market Trading Guide: CEAT, Bharat Forge among 4 stock recommendations for Monday 12/05/2025

  Stock Ideas Fear gripped D-Street on Friday after tensions between India and Pakistan escalated on Thursday. Selling pressure was across sectors but more prominent in private banks, realty, and energy stocks. While the BSE Sensex fell by 880 points or 1.10% to close at 79,454, the broader Nifty was down by 265 points or 1.1% to end the day at 24,008. Commenting on the day's action, Rupak De, Senior Technical Analyst at LKP Securities, said that Nifty traders appeared to embrace risk-off trades amid India-Pakistan tensions on Friday, as the index fell from its recent consolidation zone. The index managed to stay above the 24,000 mark as the index found support around the 21-day exponential moving average (EMA), he said. "In the short term, bears may attempt to push the index decisively below 24,000 to gain the upper hand. A clear break below 23,900 could increase bearish bets in the market. On the upside, 24,250 may act as an immediate resistance level, above wh...

A Comprehensive Guide to Beginning Trading

A Beginner's Guide to Trading: A Comprehensive Guide to Beginning Trading Trading may sound thrilling, and it is! However, it can easily become confusing or expensive if you dive in without a plan. The steps you need to take to begin trading safely and wisely will be outlined in this guide . Step 1: Recognise the Definition of Trading Trading is the process of purchasing and disposing of financial assets with the intention of turning a profit, such as stocks, forex (currencies), commodities (such as gold or oil), or cryptocurrencies. Trading frequently uses short-term strategies, in contrast to long-term investing. Various forms of trading exist, including: Day Trading:- Buying and selling on the same day is known as day trading.  Swing Tradin g: Hold your positions for a few days or weeks. Scalping: For rapid profits, make a lot of small trades. Position Trading:- Long-term trades based on trends are known as position trading.👉 Pick a look that complements your personal...