नई दिल्ली: नागर विमानन महानिदेशालय-डीजीसीए ने इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर एल्बर्स और एकाउंटेबल मैनेजर इसीड्रो पोर्क्यूरस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और बड़े पैमाने पर उड़ाने रद्द होने को लेकर 24 घण्टे के अंदर जवाब देने को कहा है। उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को काफी असुविधा और परेशानी हुई। डीजीसीए ने इसके लिए स्वीकृत उड़ान समय सीमा मानदण्डों के तहत संशोधित जरूरतों के लिए पर्याप्त व्यवस्था न कर पाने के कारण हुए परेशानी के लिए विमानन कम्पनी को जिम्मेदार ठहराया। नोटिस में कहा गया है कि बड़े पैमाने पर उड़ान संचालन में विफलता से योजना और संसाधन प्रबंधन में बड़ी चूक का पता चलता है। दिसंबर 2025 की शुरुआत से IndiGo की घरेलू उड़ानों में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बैंगलोर जैसे कई प्रमुख हवाई अड्डों पर यात्रियों की उड़ानें अचानक रद्द हो रही हैं। 6 दिसंबर को लगभग 571 उड़ानें रद्द हो चुकी थीं, जिससे हजारों यात्री फँस गए थे। मुंबई एयरपोर्ट पर 109, दिल्ली पर 86–106, बैंगलोर, हैदराबाद, पुणे, लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर सहित कई शहरों में यात्रियों की उड...
Welcome to *GlobalPulse News* – Your Ultimate Source for Comprehensive, Real-Time News Coverage!